हज यात्रा 2023:: बैंलेंस तीसरी किस्त की धनराशि जमा करने की अन्तिम तिथि 15 मई 2023 निर्धारित,पढ़े खबर
![]()
हज यात्रा 2023:: बैंलेंस तीसरी किस्त की धनराशि जमा करने की अन्तिम तिथि 15 मई 2023 निर्धारित,पढ़े खबर
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
पिरान कलियर । उत्तराखण्ड राज्य हज समिति अध्यक्ष
खतीब अहमद द्वारा जारी प्रेस नॉट मे बताया गया है कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई के सर्कुलर सं0 13 के पत्रांक सं० एच०सी०-20/67/2023/286 दिनांक 06 मई, 2023 के द्वारा चयनित हज आवेदकों की बैलेंस धनराशि की किस्त निर्धारित कर दी गयी है। दिल्ली इम्बारकेशन से हज पर जाने वाले आवेदकों को तीसरी किस्त की धनराशि रूपये 93,067/- (रूपये तिरानवे हजार सडसट) हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई के भारतीय स्टेट बैंक अथवा युनियन बैंक ऑफ इण्डिया में पे-इन- स्लिप के द्वारा तथा ऑन लाईन जमा की जा सकती है। बैंलेंस तीसरी किस्त की धनराशि जमा करने की अन्तिम तिथि 15 मई 2023 निर्धारित की गयी है। जिन हज आवेदकों ने हज के आवेदन फार्म में कुर्बानी हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई से करने हेतु ऑप्शन में हॉ (ves) लिखा था उन हज आवेदकों को तीसरी किस्त की धनराशि रूपये 93,067 के साथ कुर्बानी की धनराशि रूपये 16,344 कुल धनराशि रूपये 1,09,411 /- जमा की जानी है। हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाईट www.hajcommittee.gov.in है। हज- 2023 में 150 हज आवेदकों का चयन होने की सम्भावना है। वैटिंग से चयनित हज आवेदकों को हज कमेटी ऑफ इण्डिय मुम्बई द्वारा निर्धारित ऑन लाईन अथवा हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई के बैंक खाते भारतीय स्टेट बैंक / युनियन बैंक ऑफ इण्डिया में वेबसाईट से पे-इन- स्लिप प्राप्त करते हुये जमा किया जाना है। हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाईट से प्राप्त मेडिकल स्क्रिनिंग एण्ड फिटनेस सर्टिफिकेट के प्रारूप पर सरकारी डॉक्टर से बनवाने के उपरान्त, मेडिकल स्कीनिंग फिटनेस सर्टिफिकेट, हज आवेदन फार्म की हार्ड प्रति हस्ताक्षरों सहित, डिकलेरेशन, मूल पासपोर्ट, 03 कलर फोटो-व्हाईट बैक ग्राउन्ड वाले, कैंसिल चैक / बैंक पासबुक, कम से कम दो डोज का कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट, पासपोर्ट के फन्ट व बैक पेज की छायाप्रति सभी स्व हस्ताक्षरित करते हुये अतिशीघ्र उत्तराखण्ड राज्य हज समिति हज हाउस पिरान कलियर में जमा कराने का कष्ट करें ताकि वैटिंग से चयन के उपरान्त विलम्ब न हो।


कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत