कलियर पुलिस ने पशु क्रुरता मे एक आरोपी को किया गिरफ्तार ,50 किलों भैंस वंशीय मांस मय उपकरण भी किये बरामद
![]()
कलियर पुलिस ने पशु क्रुरता मे एक आरोपी को किया गिरफ्तार ,50 किलों भैंस वंशीय मांस मय उपकरण भी किये बरामद
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी भैंस वंशीय मीट का कारोबार करने वाले व्यापारी को लाइसेंस की आड़ में बिल से ज्यादा भैंस वंशीय मीट दुकान पर बेचने के आरोप मे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पशु कुरुरता अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कारवाई सुरु कर दी है।
कलियर थाना प्रभारी जहाँगीर अली ने बताया हैं की क्षेत्र में पशु क्रूरता रोकथाम एव धरपकड़ के लिए एक टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा समीर पुत्र स्वर्गीय वहीद निवासी वार्ड नंबर 1 पिरान कलियर को 50 किलोग्राम भैंस का मांस व उपकरण बरामद हुए है। आरोपी के द्वारा दिखाया गया मांस बिल से अधिक था। सख्ती से पूछताछ करने पर समीर ने बताया कि मैंने अपने घर में एक छोटी भैंस वंशिय का वध किया है यह उसी का मांस है पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 11ठ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत हिरासत पुलिस लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।वही भैंस वँशीय माँस को पशु चिकित्सक के निर्देश पर आबादी से दूर गहरा खड्डा खोदकर नष्ट किया गया है।
पुलिस टीम मे कलियर थाना प्रभारी जहाँगीर अली, उप निरक्षक नवीन नेगी , हेड कांस्टेबल रविंदर बालियान, जमशेद अली,इलियास अली , कांस्टेबल सुनील चौहान, प्रकाश मनराल आदि सामिल रहे।

कार्रवाई::150 किलो गौमांस के साथ अफरोज और कलीम गिरफ्तार;पुलिस ने उपकरण भी किए बरामद
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल का जखीरा बरामद, गोदाम सील
हज यात्रा-2027 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी, 20 जुलाई अंतिम तिथि; समय रहते करे आवेदन ,हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद
एसएसपी के निर्देश पर कलियर पुलिस का एक्शन, सट्टा डायरी और नकदी के साथ उवैद गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: 24 घंटे में कलियर पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार