रमजान के पवित्र महीने में रोजेदार बंदीयों को मिलेगीं विशेष सुविधाएं,,शाही इमाम लुधियाना
![]()
रमजान के पवित्र महीने में रोजेदार बंदीयों को मिलेगीं विशेष सुविधाएं,,शाही इमाम लुधियाना
मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान का किया धन्यवाद
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
लुधियाना (पिरान कलियर) बीते दिनों पंजाब के शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवीं ने लुधियाना में पंजाब के मुसलमानों को पेश आ रही परेशानियों को लेकर मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान से मुलाकात की थी। वहीं पंजाब की जेलों में बंद मुस्लिम बंदियों को पवित्र रमजान के महीने विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर एक मांग पत्र भी दिया गया था, जिसमे मांग की गई थी कि पंजाब भर की जेलों में रोजा रखने वाले बंदियों को मुशक्कत में एक महीने के लिए विशेष छूट दी जाये तथा जेलों में रोजा रखने और खोलने के समय जेल विभाग की ओर से खास डायट लगाई जाये और जेलों में बंद मुस्लिम बंदियों को रमजान के महीने में रोज़ा रखने के सारे प्रबंध करने के लिए बात की गई थी। जिसके बाद आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी की मांग को पूरा करते हुए जेल विभाग को आदेश जारी करते हुए कहा गया कि रमजान के पवित्र महीने में प्रत्येक मुसलमान रोजदार बंदी को 100 रुपए प्रति दिन खाने पीने की वस्तुएं उपलब्ध कराई जाए और किसी भी रोजेदार बंदीयों को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने शाही इमाम की अध्यक्षता में पिछले 20 वर्षों से राज्य भर की जेलों में रोजेदार बंदीयों को बांटी जा रही सामग्री व ईद के कपड़े दिये जाने पर खुशी का इजहार करते हुए इसको अच्छी पहल बताया। आज शाही इमाम पंजाब मौलाना उसमान रहमानी ने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से रोजेदार बंदीयों को यह छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने वाले सभी बंदीयों को खास सहुलतें दी जायेंगी। शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी ने बताया कि इस साल भी उनकी संस्था की ओर से राज्य भर की सभी जेलों में रोजेदार बंदीयों को रोजा रखने व खोलने संबंधी सामग्री वितरित की जायेगी, जिसके साथ धार्मिक किताबें भी विशेष रूप से उपलब्ध करवाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जेलों में बंद लोगों को मुख्य धारा से जोडऩा है ताकि वह अपनी गलतियों से तौबा करके समाज में एक अच्छे इंसान की तरह जीवन व्यतीत कर सकें।

इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की हत्या का खुलासा, 15 वर्षीय नाबालिग संरक्षण में
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े