ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल, कलियर पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकालकर किया निजी हॉस्पिटल मे भर्ती
![]()
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल
कलियर पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकालकर किया निजी हॉस्पिटल मे भर्ती
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
कलियर । धनोरी भगवानपुर मार्ग पर एक ट्रैक्टर
ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई है हादसे में चालक ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला, चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया है। आपको बता दें कि जस्वावाला गॉव के गन्ना तोल केंद्र से ट्रेक्टर ट्राली में गन्ना भरकर इकबालपुर गन्ना मील जा रहा था गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही भगवानपुर बाया सहारनपुर मार्ग काम्बोज पेट्रोल पंप के समीप पहुँची ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक ट्राली के नीचे दब गया. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कलियर थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर राहगीरों की मदद से चालक को बाहर निकाला, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कलियर थाना प्रभारी जहाँगीर अली ने बताया कि सूचना मिली की धनौरी क्षेत्र के काम्बोज पैट्रोल पंप के समीप एक गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी है। आसपास के लोगों की मदद से घायल ट्रेक्टर चालक रवि कुमार निवासी गढ़मीरपुर को ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे से बमुश्किल निकाला। चालक गम्भीर रूप से घायल है। जिसके बाद उसे राहगीरों की मदद से नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज के भर्ती
कराया गया है। घायल चालक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की हत्या का खुलासा, 15 वर्षीय नाबालिग संरक्षण में
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े