May 19, 2025 08:15:34 pm

ओम ग्रुप ऑफ कॉलिज मे होली मिलन सम्मान समारोह मे पहुचे पूर्व केबिनेट मंत्री मदन कौशिक,खेली फूलों की होली, दिया पर्यावरण संवर्धन का संदेश

Loading

ओम ग्रुप ऑफ कॉलिज मे होली मिलन सम्मान समारोह मे पहुचे पूर्व केबिनेट मंत्री मदन कौशिक,खेली फूलों की होली, दिया पर्यावरण संवर्धन का संदेश

*ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली*
*tahalka1news*
*सम्पर्क:-9760333318*

पिरान कलियर । कलियर विधानसभा क्षेत्र के ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज में कॉलिज के चैयरमेन वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश सैनी ने होली मिलन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्येक्रम मे मुख्य अतिथि के तोर पर पहुचे पूर्व केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने फूलों की होली खेलकर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम में होली गीत, हास्य व्यंग रचनाएं दी गई।

मंगलवार को ओम ग्रुप कॉलिज में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आसपास से हजारों की तादात मे सभी धर्मो के लोगो ने एक दूसरे एक दूसरे से फूलो की होली खेली। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है। जिसमें लोग प्रेम और सदभावना से एक दूसरे को गले लगाते हैं, मिठाइयां खिलाते हैं।

वही प्रोग्राम सयोजक मुनीश सैनी ने कहा है कि होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व हिंदू पंचाग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है, इसे रंगपंचमी, रह महोत्सव और रंगों का त्योहार के नाम से जाना जाता है। इस दिन गिले-शिकवे मिटाकर पुराने दुश्मन भी दोस्त बन जाते है।

होली मिलन सम्मान समारोह कार्येक्रम मे मुख्य अतिथि मदन कौशिक पूर्व बीजेपी अध्यक्ष, उत्तराखण, सोभाराम प्रजापति जिला अध्यक्ष रुड़की,भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, राजबाला सैनी, प्रतिभा चौहान, सागर गोयल, मांगे राम प्रजापति, राव अजमत, अनुज सैनी, कलियर विधानसभा के दोनों मण्डलों के अध्यक्ष आदित्य रोड सुभाष नगर मण्डल एवं अध्यक्ष पंकज पाल पिरान कलियर मण्डल, धीर सिंह रोड,बाबा उर्फ़ मुरसलीन,मंत्री डॉ सहजाद अली,हज समिति सदस्य अकरम साबरी ,देशपाल रोड, ब्रजपाल धीमान, बिजेन्द्र पाल, प्रमोद सैनी, पवन प्रधान, राव रियाज, इनाम प्रधान, कंवर पाल प्रधान, पंकज सैनी, विजयपाल प्रधान, अर्जुन सैनी, ब्रिजेश सैनी, गौरव मोहन, रविन्द्र प्रधान, अमित सैनी, सचिन सैनी बसंत सैनी, सुरेन्द्र कुमार, अंकित सैनी, सेवा राम रोड त्रिवेश सैनी, राव अजमत खां, राव काले खां, ललित प्रधान, उमेश धीमान आदि उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई को दर्शाता है। होलिका दहन के साथ सभी के बुरे विचार भी उसमें जल जाते हैं। विविधतापूर्ण संस्कृति वाले भारत देश के प्रमुख त्योहारों में से होली एक है जो कि जीवन के उत्साह, उल्लास और उमंग को बनाए रखने का काम करता है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक, भईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। होली के महान पर्व पर कलियर विधानसभा के लगभग सभी गांवों के लोग हजारों की संख्या में एकत्रित हुए सभी ने एक दूसरे के साथ फूलों की वर्षा कर होली खेली और एक दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *