डेढ़ माह से अहपता नाबालिक किशोरी को कलियर पुलिस ने पंजाब से सकुशल किया बरामद,आरोपी गिरफ्तार
![]()
डेढ़ माह से अहपता नाबालिक किशोरी को कलियर पुलिस ने पंजाब से सकुशल किया बरामद,आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक किशोरी को एक युवक अपहरण कर पंजाब ले गया था जिसको डेढ़ महीने के बाद कलियर थाना पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से एक ईंट भट्ठे से बरामद कर बाल कल्याण समिति के समक्ष फेस कर राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र देहरादून भेज दिया गया है साथ ही आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्क्रम सहित पोक्सो की धाराओं में बढ़ोतरी कर जेल भेज दिया गया है
कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया है कि 5 जनवरी 2023 को पीड़िता के पिता ने थाने मे तहरीर देकर बताया है की उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति अपरण कर ले गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह को दी गई थी मामले की जांच पड़ताल के दौरान सूचना मिली के डेढ़ महीने से गुम नाबालिक किशोरी पंजाब के लुधियाना में एक भट्टे पर राहुल पुत्र रंग पाल निवासी ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल हरिद्वार ने जबरन किशोरी का अपहरण कर रखा हुआ है सूचना के आधार पर कलियर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिक किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध दुष्कर्म व पोक्सो की धारा में बढ़ोतरी करते हुए न्ययालय के समक्ष पेश किया गया है जहां से उसको जेल भेज दिया है और नाबालिक किशोरी के बयानों के आधार पर राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, महिला उप निरीक्षक रेखा पाल, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल अरविंद तोमर,महिला कॉन्स्टेबल सरिता राणा आदि शामिल रहे।

ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना