सफलता::बुग्गावाला पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
![]()
सफलता:: बुग्गावाला पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
संपादक:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
बुग्गावाला । नशीले पदार्थ व अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए बुग्गावाला पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है।
बुग्गावाला थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया है की मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अभियान के अंतर्गत उनके मिशन को साकार करने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के आदेशों के अनुपालन में अवैध शराब के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला के निकट पर्यवेक्षण में बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध धरपकड़ की कार्रवाई की। जिसमें पुलिस को सफलता हाथ लगी। बुग्गावाला पुलिस ने एक महिला कमलेश पत्नी शिवकुमार निवासी रसूलपुर टोंगिया को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वही अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजपुर में सैकड़ों साल पुरानी ‘नो गजा मजार’ पर चला बुलडोजर,प्रशासन ने बताया अवैध कब्जा
कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड