भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का भीषण एक्सीडेंट,कार मे आग लगने से हुई राख,डॉक्टरो ने दिल्ली किये रेफर
![]()
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का भीषण एक्सीडेंट,कार मे आग लगने से हुई राख,डॉक्टरो ने दिल्ली
किये रेफर
संपादक:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
रुड़की । भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्ली से घर लौटते समय बड़ा एक्सीडेंट हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास मोड पर उनकी कार रेलिंग से टकरा गई। ऋषभ को आनन-फानन में दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।
. बता दें कि शुक्रवार को तड़के भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार से दिल्ली से रुड़की अपने घर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया गया तथा गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
. सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सुशील नागर ने बताया कि ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, उन्हें रुड़की से दिल्ली रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जायेगी। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंचे और एक्सीडेंट की जानकारी ली गई है।

कार्रवाई::150 किलो गौमांस के साथ अफरोज और कलीम गिरफ्तार;पुलिस ने उपकरण भी किए बरामद
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल का जखीरा बरामद, गोदाम सील
हज यात्रा-2027 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी, 20 जुलाई अंतिम तिथि; समय रहते करे आवेदन ,हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद
एसएसपी के निर्देश पर कलियर पुलिस का एक्शन, सट्टा डायरी और नकदी के साथ उवैद गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: 24 घंटे में कलियर पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार