पांच लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक तस्कर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,शराब बनाने के उपकरण किये बरामद
![]()
पांच लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक तस्कर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,शराब बनाने के उपकरण किये बरामद
संपादक:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
पिरान कलियर । ड्रग फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत कलियर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हबीबपुर नवादा गांव से एक अवैध कच्ची शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम एक्ट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है
कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया है कि थाना क्षेत्र में ड्रैग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर हबीबपुर नवादा गांव में एक गौशाला पर छापा मारकर वहां मौजूद एक अवैध शराब बनाने की भट्टी, कनस्तर आदि उपकरण बरामद कर विनय पुत्र महानंद निवासी हबीबपुर नवादा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है साथ ही कहा है कि नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली, कांस्टेबल फुरकान अहमद, सुबोध कुमार, होमगार्ड ललित कुमार आदि शामिल रहेे।

इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की हत्या का खुलासा, 15 वर्षीय नाबालिग संरक्षण में
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े