पांच मुकदमे होने के बावजूद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है इलशाद नाम की महिला 5:50 ग्राम अवैध स्मेक सहित फिर हुई गिरफ्तार,,,
![]()
पांच मुकदमे होने के बावजूद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है इलशाद नाम की महिला 5:50 ग्राम अवैध स्मेक सहित फिर हुई गिरफ्तार,,,
chief editor:-अब्दुल सत्तार
tahalk1news
पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र की रहने वाली इलशाद नाम की महिला अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है उक्त आरोपी महिला के विरुद्ध एक मुकदमा रानीपुर थाना सहित चार मुकदमे पिरान कलियर में पंजीकृत है। लेकिन उक्त महिला अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है और कलियर मे रुड़की रोड लिपटीसो पेड़ों के बीच में झुग्गी झोपड़ी बनाकर क्षेत्र के युवाओं को स्मेक जैसे पदार्थ देकर उनका जीवन बर्बाद कर रही है उक्त आरोपी महिला को मुखबिर की सूचना पर कलियर थाना पुलिस ने 5:50 ग्राम अवैध स्मैक सहित एक इलक्ट्रॉनिक तराजू सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया है कि एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार देवभूमि नशा मुक्त अभियान के तहत क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर लिपटीस के पेड़ों बाग मे दिलशाद उर्फ इलशाद उर्फ इरशाद पत्नी सलीम निवासी पिरान कलियर को 5:50 ग्राम अवैध स्मेक व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है वहां से उक्त आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।
साथ ही कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया है आरोपी महिला बड़ी शातिर किस्म की है उसके विरुद्ध रानीपुर थाना एक मुकदमा पंजीकृत है और चार मुकदमे कलियर थाना में दर्ज है ।
पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक शिवानी नेगी, कांस्टेबल सरिता, सोफिया अंसारी आदि शामिल रहे।

इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की हत्या का खुलासा, 15 वर्षीय नाबालिग संरक्षण में
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े