नैनीताल पुलिस का हथियार तस्करों पर बड़ा प्रहार, 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार
![]()
नैनीताल पुलिस का हथियार तस्करों पर बड़ा प्रहार, 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाया जा रहा है चैकिंग अभियान सितारगंज निवासी रियासत गिरफ्तार
tahalka1news
रिपोर्ट-सलीम अहमद रामनगर
रामनगर । नैनीताल पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरजनपदीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी तारा सिंह राणा के नेतृत्व में एसओजी टीम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान सितारगंज निवासी रियासत पुत्र रईस अहमद (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 8 अवैध तमंचे तथा 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस आरोपी से यह जानकारी जुटाने में लगी है कि वह अवैध हथियार कहां से लाता था और किन लोगों तक उनकी सप्लाई करता था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। इस संबंध में गहन पूछताछ और जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
इस उल्लेखनीय सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम और एसओजी के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए ₹2,500 के नगद पुरस्कार की घोषणा की है। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोकशी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 45 किलो प्रतिबंधित गोमांस के साथ दिलशाद गिरफ्तार
नैनीताल पुलिस का हथियार तस्करों पर बड़ा प्रहार, 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार का असर: बेड़पुर मारपीट कांड का नामजद आरोपी मोहसिन अली गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
शर्मनाक::एंबुलेंस बनी ‘अय्याशी का अड्डा’! राहगीरों ने पीछा कर पकड़ा, चालक समेत युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले
अनैतिक गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के बीच चले जूते-चप्पल,हुआ हंगामा 04 महिलाओं पर पुलिस की कार्रवाई