प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
![]()
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
वेल्डिंग का कार्य करने के दौरान नशे की लत लगी और अधिक पैसा कमाने की चाह में स्मैक तस्करी के धंधे में हो गया सामिल
tahalka1news
कलियर। उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” एवं “नशा मुक्त देवभूमि-2026” अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 लाख 62 हजार रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक देहात एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने अब्दाल साहब रोड, इमलीखेड़ा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अंकुश पुत्र फकीरचंद (22 वर्ष), निवासी पीरपुरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वेल्डिंग का कार्य करता है, लेकिन नशे की लत और अधिक पैसा कमाने की चाह में स्मैक तस्करी के धंधे में शामिल हो गया। वह नशा करने वाले लोगों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक एकत्र कर कलियर क्षेत्र में बेचता था और उससे होने वाली कमाई से अपना खर्च चलाता था।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पिरान कलियर में मुकदमा संख्या 131/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय, उपनिरीक्षक शहजाद अली, हेड कांस्टेबल इस्सार तथा हेड कांस्टेबल सोनू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल