June 11, 2026 07:06:16 pm

ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Loading

ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नशे के कारोबार पर हो रही है लगातार कार्रवाई

tahalka1news
रिपोर्ट-सलीम अहमद रामनगर

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत रामनगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अनमोल कुमार (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संजीव अग्रवाल निवासी नई बस्ती, गुलरघट्टी, रामनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.987 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 184/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सीपी गगन भण्डारी (904) एवं कांस्टेबल सीपी महबूब आलम (446) शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

प्रमुख खबरे