बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
![]()
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
आपसी भाईचारे के साथ मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा,कलियर में पुलिस-प्रशासन की गोष्ठी सम्पन्न
tahalka1news
कलियर । आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली पिरान कलियर एवं चौकी इमलीखेड़ा परिसर में शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार किया गया, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी भगवानपुर श्री सुमित पाण्डेय ने की।
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों कलियर, मुकर्बपुर, महमूदपुर, रहमतपुर, मेवहड़ कला, बाजूहेड़ी, इमलीखेड़ा, हकीमपुर तुर्रा, दरियापुर, नागल, कोटा मुरादनगर, पलूनी, सोहलपुर सिकरौड़ा, मोहम्मदपुर पांडा, तेल्लीवाला और धनोरी रसूलपुर सहित अन्य गांवों के जनप्रतिनिधियों, ग्राम सुरक्षा समिति सदस्यों एवं स्थानीय सम्भ्रांत नागरिकों ने भाग लिया।
सीओ भगवानपुर श्री सुमित पाण्डेय ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
गोष्ठी में मौजूद नागरिकों ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में हमेशा की तरह इस बार भी ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। बैठक में किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री कमल मोहन भंडारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री देवेन्द्र तोमर, उपनिरीक्षक श्री पुष्कर सिंह, उपनिरीक्षक श्री शहजाद अली, महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल, अपर उपनिरीक्षक रामअवतार एवं कुन्दन राम सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
ऑपरेशन फेक पिल: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर STF का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन
हैड कांस्टेबल सोनू चौधरी और महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी के अथक प्रयासों से खोया मोबाइल हुआ बरामद