एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
![]()
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
रेशमा पत्नी सुहेल निवासी पंचठागढ़ी जनपद मुजफ्फरनगर एवं शबाना पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का है आरोप
tahalka1news
रुड़की । कोतवाली रुड़की पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 20 जनवरी 2026 को पीड़िता द्वारा कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि राशिद पुत्र सुल्तान निवासी पुहाना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही रेशमा पत्नी सुहेल निवासी पंचठागढ़ी जनपद मुजफ्फरनगर एवं शबाना पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया था।
तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 24/26 धारा 69, 115(2), 351(3), 89 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक मनसा ध्यानी को सौंपी गई थी।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 14 मई 2026 को अभियुक्त राशिद पुत्र सुल्तान उम्र 24 वर्ष निवासी पुहाना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी,उपनिरीक्षक चंद्र मोहन सिंह,हेड कांस्टेबल रजत,कांस्टेबल अनिल शर्मा आदि सामिल रहे।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित