“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
![]()
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
tahalka1news
रुड़की । हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में जनपद पुलिस लगातार अपराध और नशा तस्करी पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 260 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी हसीन उर्फ तोता को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब 78 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 की शाम को कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 260 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला थाना लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी पर पहले से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी बरामद कर सीज कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर, उपनिरीक्षक अशोक सिरस्वाल, अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव (सीआईयू रुड़की), हेड कांस्टेबल शूरबीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी (सीआईयू रुड़की), कांस्टेबल राहुल नेगी (सीआईयू रुड़की), कांस्टेबल रविन्द्र खत्री, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल महिपाल सिंह (सीआईयू रुड़की) एवं कांस्टेबल अजय काला (सीआईयू रुड़की) शामिल रहे।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित