May 11, 2026 05:34:35 pm

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार,पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Loading

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार,पुलिस की बड़ी कार्रवाई

tahalka1news

बहादराबाद । हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग से दुराचार के गंभीर मामले में फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री अमरजीत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार दबिश और निगरानी करते हुए आरोपी अजीम पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद को पतंजलि अंडरपास शान्तरशाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग से दुराचार के मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 61/26 में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उस पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा 65(1), 115(2), 137(2), 351(2) बीएनएस तथा 3(क)/4(2) पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस सफल कार्रवाई में उ0नि0 उमेश कुमार, उ0नि0 ज्योति नेगी, कानि0 अंकित कुमार, कानि0 नितुल यादव एवं हो0गा0 प्रदीप कुमार की अहम भूमिका रही।

प्रमुख खबरे