24 घंटे में चोरी का खुलासा: सूने घर में चोरी करने वाले शातिर चोर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी देहात रुड़की शेखर चंद्र सुयाल ने किया मामले का खुलासा
![]()
24 घंटे में खुलासा: सूने घर में चोरी करने वाले शातिर चोर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी देहात रुड़की शेखर चंद्र सुयाल ने किया मामले का खुलासा
tahalka1news
कलियर । सूने घर को निशाना बनाकर अलमारी का ताला तोड़ जेवरात और नगदी चोरी करने वाले शातिर आरोपी को कलियर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है।
एसपी देहात रुड़की शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि घटना 29 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम मेहवड़कला निवासी अनिरुद्ध सैनी के परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गया।
पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली कलियर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज की। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ, मुखबिर तंत्र सक्रिय करने और करीब 60-70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अहम सुराग जुटाए।
कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने 3 मई 2026 की रात धनौरी रोड स्थित बावन दर्रा के पास नहर पटरी से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर और ₹4000 नगद बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलशेर पुत्र नासिर अली (24 वर्ष), निवासी लण्ढौरा, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपने खर्चों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है। उसने सूने घर को देखकर मौका पाकर चोरी की और नहर के रास्ते फरार हो गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है, जिनमें चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
बरामदगी में शामिल हैं:
सोने की चेन, लेडीज़ व जेंट्स अंगूठियां, चांदी के दाने/मोती, ₹4000 नगद और घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल कैलाश राम और होमगार्ड विक्रम की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

24 घंटे में चोरी का खुलासा: सूने घर में चोरी करने वाले शातिर चोर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी देहात रुड़की शेखर चंद्र सुयाल ने किया मामले का खुलासा
तमंचे की नोक पर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, SSP मंजुनाथ टीसी की सख्ती का असर
कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौकशी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 200 किलो गौमांस व हथियार बरामद
मजदूर दिवस पर ग्राम पुछड़ी में जागरूकता की अलख, अधिकारों को लेकर खुलकर बोले श्रमिक
कलियर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दरगाह प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बाजार क्षेत्र हुआ साफ