May 3, 2026 06:04:14 pm

कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौकशी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 200 किलो गौमांस व हथियार बरामद

Loading

कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौकशी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 200 किलो गौमांस व हथियार बरामद

tahalka1news

कलियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में गौकशी और पशु कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 02 मई 2026 की सुबह थाना मोबाइल टीम गश्त के दौरान नहर पटरी स्थित जय माता ब्रिक फील्ड के पास बाजूहेड़ी क्षेत्र में पहुंची, जहां खेतों में झाड़ियों के बीच कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आए।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर घेराबंदी की, जहां तीन युवक गौकशी करते हुए पाए गए। पुलिस की दबिश में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनका एक साथी फरार होने में सफल रहा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तस्लीम पुत्र ताहिर (उम्र 22 वर्ष) व मौ० शादाब पुत्र ताहिर (उम्र 19 वर्ष), निवासी माही ग्राम मच्छी मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी सलमान पुत्र नसीम (उम्र 32 वर्ष), निवासी बंदा रोड मच्छी मोहल्ला, मूल निवासी ग्राम मुकर्रबपुर थाना कलियर की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी के खिलाफ पहले से भी गौकशी के मामले दर्ज हैं।
मौके से पुलिस ने करीब 200 किलोग्राम गौमांस तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण—एक छुरी, एक चापड़ और एक स्टील की छोटी रॉड—बरामद किए हैं। इस संबंध में कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 88/2026 के तहत धारा 3/5/11 गौवंश अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, कांस्टेबल सुबोध कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार और होमगार्ड सुशील कुमार शामिल रहे।

प्रमुख खबरे