April 26, 2026 07:00:07 pm

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: अक्षत भोपाल और सुशीला ने किया टॉप, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

Loading

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: अक्षत भोपाल और सुशीला ने किया टॉप, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशेष रूप से मौजूद रहे

tahalka1news
रिपोर्ट-सलीम अहमद(रामनगर)

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 का हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आज रामनगर स्थित परिषद कार्यालय में घोषित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। हाई स्कूल परीक्षा में एमपी इंटर कॉलेज रामनगर के छात्र अक्षत भोपाल ने 98.20% अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में काशीपुर निवासी सुशीला ने 98% अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यदि परीक्षा परिणाम के आंकड़ों पर नजर डालें तो हाई स्कूल में कुल 1,08,983 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 1,00,373 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा। इसमें छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां 96.07% छात्राएं पास हुईं, जबकि 88.03% छात्र सफल रहे।
वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 1,00,482 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 85,499 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल पास प्रतिशत 85.11% दर्ज किया गया। यहां भी छात्राएं आगे रहीं, जिनका पास प्रतिशत 88.09% रहा, जबकि छात्रों का प्रतिशत 81.93% रहा।
रिजल्ट घोषित होते ही प्रदेशभर में खुशी का माहौल देखने को मिला। सफल छात्र-छात्राओं के घरों में जश्न मनाया गया और परिजनों व शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

प्रमुख खबरे