भारत रत्न बाबा आंबेडकर जयंती पर चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल,शोभायात्रा में विधायक उमेश कुमार ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि कि अर्पित
![]()
भारत रत्न बाबा आंबेडकर जयंती पर चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल,शोभायात्रा में विधायक उमेश कुमार ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि कि अर्पित
tahalka1news
रुड़की । संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर खानपुर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में विधायक उमेश कुमार शर्मा स्वयं शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ लोगों का अभिवादन किया। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे पूरा क्षेत्र बाबा साहेब के जयघोष से गूंज उठा।
इस दौरान विधायक शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर एक समरस समाज का निर्माण करना चाहिए।
विधायक ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ऑपरेशन कालनेमी: कलियर मे पुलिस का बड़ा एक्शन,40 तांत्रिक बहुरूपिए दबोचे
भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, नवदायित्वधारियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ
ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार