March 28, 2026 03:41:32 am

अवैध तमंचा सप्लायर गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद,एक फरार,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने किया खुलासा

Loading

अवैध तमंचा सप्लायर गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद,एक फरार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने किया खुलासा

Tahalka1news

रुड़की।जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली खानपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध असलहा की सप्लाई करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार, गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल पुलिस को दिखाई दी। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी और भागने का प्रयास किया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैरियर लगाकर मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। आवश्यक बल प्रयोग के दौरान पीछे बैठा एक संदिग्ध व्यक्ति नीचे गिर गया, जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया। हालांकि मोटरसाइकिल चालक अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान शमशेर पुत्र महमूद, निवासी ग्राम करणपुर, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 03 देशी तमंचे (.315 बोर), 01 देशी तमंचा (12 बोर) तथा 40 जिंदा कारतूस (12 बोर) बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह ये अवैध हथियार पुरकाजी (जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) से लेकर आया था और थाना पथरी क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहा था। आसपास के थानों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गिरोह द्वारा पहले भी पथरी क्षेत्र में अवैध तमंचों की बिक्री की जा चुकी है।
मामले में कोतवाली खानपुर में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश और गिरोह के अन्य सदस्यों के आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
उ0नि0 नवीन नेगी – चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर
अपर उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह
हे0कानि0 भीम सिंह
कानि0 वसीम (CIU हरिद्वार)
हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध असलहा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रमुख खबरे