नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
![]()
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
tahalka1news
पटना ब्यूरो
पटना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित इंजेक्शन के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 20,000 से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा इलाके में की गई। पटना सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मकान में अवैध रूप से प्रतिबंधित इंजेक्शन की खरीद-बिक्री की जा रही है।
सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चिन्हित मकान पर छापा मारा, जहां से 9 कार्टन में रखे 20,000 से ज्यादा प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह मकान अनिल कुमार का है, जिसे हिलसा निवासी नीतीश कुमार ने किराए पर लिया हुआ था और वहीं से यह अवैध कारोबार चला रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। बरामद इंजेक्शन कहां से लाए गए, किन-किन लोगों तक सप्लाई किए जा रहे थे और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल है—इन सभी पहलुओं की जांच जारी है।
एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है और आगे भी ऐसे अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
पुलिस की बड़ी सफलता:नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी मुकेश कुमार हिसार से गिरफ्तार