रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
![]()
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
tahalka1news
रुड़की। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रुड़की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के सख्त निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में कोतवाली रुड़की पुलिस ने अभियान चलाकर यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने 17 मार्च 2026 को उप निरीक्षक मोहन सिंह के नेतृत्व में एक अभियुक्त को धर दबोचा।
पुलिस टीम ने पीर बाबा के पास नहर पटरी, रुड़की क्षेत्र से आरोपी मोहम्मद सुहेल पुत्र साजिद हुसैन निवासी बहेड़ी ब्रहमनान, भोजपुर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप और एक मोटरसाइकिल (UP 12BQ 7554) बरामद की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी इस नशीले पदार्थ को बिक्री के लिए ले जा रहा था।
इस संबंध में कोतवाली रुड़की में मुकदमा संख्या 84/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एसएसपी हरिद्वार ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम में शामिल:उप निरीक्षक मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल यूनुस बेग, कांस्टेबल रंग मोहन, कांस्टेबल गुलबार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
पुलिस की बड़ी सफलता:नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी मुकेश कुमार हिसार से गिरफ्तार
अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, गंगनहर पुलिस की छापेमारी में तमंचे-पिस्टल व उपकरण बरामद,एक गिरफ्तार