ऑनलाइन जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, गैंग सरगना पिंकी यादव समेत 8 गिरफ्तार
![]()
ऑनलाइन जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, गैंग सरगना पिंकी यादव समेत 8 गिरफ्तार
tahalka1news
मेरठ। दिल्ली–देहरादून हाईवे स्थित क्राउन होटल में चल रहे ऑनलाइन जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने छापा मारकर गैंग की सरगना दिल्ली निवासी पिंकी यादव समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में चार कॉल गर्ल और तीन ग्राहकों को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार क्राउन होटल को दिल्ली की पिंकी यादव ने किराए पर ले रखा था और वहीं से जिस्मफरोशी का धंधा संचालित किया जा रहा था। यहां दिल्ली की चार कॉल गर्ल ग्राहकों को सेवाएं दे रही थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बड़ा मवाना निवासी यश, खिवाई निवासी आदेश और गाजियाबाद निवासी मोहित गौतम को भी गिरफ्तार किया, जो कॉल गर्ल के साथ होटल में मौजूद थे।
क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने बताया कि इस गिरोह द्वारा ऑनलाइन माध्यम से देह व्यापार चलाया जा रहा था। ग्राहकों को व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेजी जाती थी और वहीं पर रेट भी तय किए जाते थे। नियमित रूप से आने वाले ग्राहकों के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था, जिसमें कॉल गर्ल की तस्वीरें और सेवाओं के रेट साझा किए जाते थे।
पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। 🚔

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार