कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
![]()
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
tahalka1news

कलियर। पिरान कलियर की होनहार बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 708वीं रैंक हासिल कर IAS अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। कलियर पहुंचने पर स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

फ़ैरुज़ फ़ातिमा के पिता इक़बाल अहमद पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने हमेशा अपनी बेटी का हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पिता के संघर्ष और बेटी की मेहनत ने मिलकर आज यह मुकाम हासिल कराया है।

फ़ैरुज़ फ़ातिमा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रही हैं। वह उत्तराखंड की रग्बी खिलाड़ी के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। खेल और शिक्षा दोनों में संतुलन बनाते हुए उन्होंने यह बड़ी सफलता हासिल की है।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में फ़ैरुज़ फ़ातिमा का चयन भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में डिप्टी मैनेजर के पद पर हुआ था और वर्तमान में वह वहीं कार्यरत हैं। अब IAS में चयन होने से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे पिरान कलियर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस अवसर पर कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद,सभासद नाजिम प्रमुख,सभासद अमजद अली,सभासद राशिद कलियरी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: राजवीर हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका के पिता को रास्ते से हटाने के लिए रची गई साजिश,दो आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई,गौकशी में वांछित गैंगस्टर इकरार गिरफ्तार
किशनपुर जमालपुर में तीन दिवसीय विकास एवं सांस्कृतिक मेले का भव्य समापन,ग्रामीण विकास की मिसाल बनी ग्राम पंचायत
रामनगर में झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश: 70 CCTV खंगालकर पुलिस ने दबोचे आरोपी, मंगलसूत्र व बाइक बरामद
एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार द्वारा एनडीपीएस एक्ट में लिप्त 25 व्यक्तियों की नशे के खिलाफ काउंसलिंग