March 7, 2026 10:31:16 am

कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान

Loading

बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान

tahalka1news

रुड़की । बार काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने के बाद अधिवक्ता राव मुनफैत के रुड़की तहसील परिसर पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। साथियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

रुड़की तहसील परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। साथी अधिवक्ताओं ने राव मुनफैत को बार काउंसिल सदस्य चुने जाने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर ढोल-नगाड़ों की धुन पर अधिवक्ता झूमते नजर आए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

स्वागत कार्यक्रम के बाद राव मुनफैत ने तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबरों पर जाकर सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। खासकर युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं, चैंबर से जुड़ी मांगों और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा, ताकि अधिवक्ताओं को बेहतर माहौल और सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर राव रासीद अली, विपीन चौधरी, राव नवेद, अतुल शर्मा,राव शादाब, नरेंद्र ठाकुर, अजय शर्मा, मुरसलीन अंसारी, मौ. तासीर, मौ. आलम, शहजाद अली, सुशील थपलियाल, मुस्तकीम सिद्दीकी, रवि मोहन कौसिक, धीरेन्द्र पाल, अब्दुल समी, फैजान साबरी, कुश अलान, राव फैजान, फरमान त्यागी, विनोद शर्मा, तारा चंद सैनी, प्रेम सैनी, सोमपाल सैनी, असजद भारती, निक्कू पंडित, सलमान अली, जावेद अली, मुसव्वर, कय्यूम अली, नवीन शर्मा, विपुल शादियां, बबलू गौतम, संजय शर्मा, ब्रज भूषण और मुदस्सीर आलम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

प्रमुख खबरे