जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर
![]()
श्रीनगर । दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के द्रबगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस ने कहा, “3 आतंकवादी मारे गए है, जिनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। अन्य आंतकियों की तलाश जारी है।”
कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में एंटी टेरर ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिनमें कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया किया गया है। ज्यादातर ऑपरेशन खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से किए गए हैं।
कश्मीर में मंगलवार को दो मुठभेड़ हुए। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के चकतारस कंडी इलाके में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए।
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकवादी हंजाला मारा गया।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित