वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में मेडिकल एसोसिएशन की अहम बैठक: नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण और नशा मुक्ति पर सख्त निर्देश
![]()
वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में मेडिकल एसोसिएशन की अहम बैठक: नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण और नशा मुक्ति पर सख्त निर्देश
tahalka1news

कलियर । लालढांग मेडिकल एसोसिएशन द्वारा हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग स्थित एक होटल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें दवाओं के सुरक्षित रखरखाव, सरकारी नियमों के कड़ाई से पालन और समाज को नशा मुक्त बनाने के संकल्प पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने मेडिकल संचालकों को नारकोटिक एवं अन्य नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण और उनके स्टॉक रजिस्टर को नियमित रूप से अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभिलेखों के संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का पालन और पारदर्शिता प्रत्येक मेडिकल संचालक की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान श्यामपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज रावत ने मेडिकल स्टोर संचालकों से नशा मुक्ति अभियान में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने में मेडिकल संचालकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और सभी को मिलकर समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में काम करना होगा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने सदस्यों से अपील की कि वे चिकित्सा क्षेत्र की गरिमा बनाए रखें तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ सजग और सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में डॉ. बी.के. विश्वास, गौतम सिंह, अमरनाथ, सत्यम सैनी, गगन कर्णवाल, मनीष, श्रीकांत, गौरव, अरमान अंसारी सहित क्षेत्र के अनेक मेडिकल संचालक उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में नशा मुक्त समाज के निर्माण और नियमों के पूर्ण पालन का संकल्प लिया।

हज हाउस कलियर में हज यात्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, उड़ान पुष्टि 15 अप्रैल तक अनिवार्य
ऑपरेशन प्रहार:कलियर दरगाह क्षेत्र में 12 ढोंगी बाबा हिरासत में, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
अम्बेडकर जयंती के मद्देनजर इमलीखेड़ा व धनोरी पुलिस चौकी पर गोष्ठी, सौहार्दपूर्ण माहौल में जयंती मनाने की अपील
सौगात::धनौरी-कलियर मार्ग पर जल्द दौड़ेंगी बसें, मंत्री प्रदीप बत्रा ने दी सौगात
हल्द्वानी के दो नाबालिक बच्चों को कलियर पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित किया बरामद, परिजनों ने जताया आभार