नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर सख़्त शिकंजा,QRT टीम ने 10 दवाओं दुकानों की जांच,7 को नोटिस, एक पर बिक्री प्रतिबंध
![]()
नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर सख़्त शिकंजा,QRT टीम ने 10 दवाओं दुकानों की जांच,7 को नोटिस, एक पर बिक्री प्रतिबंध
tahalka1news
लक्सर । जनपद हरिद्वार में नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक औषधियों की अवैध खरीद-फरोख्त पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से अपर आयुक्त महोदय के निर्देशों के क्रम में उप औषधि नियंत्रक द्वारा एक क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है।
टीम का नेतृत्व कर रही हरिद्वार वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया है कि बीते कुछ समय से जनपद के सलेमपुर एवं लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी इलाके में नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध बिक्री की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए QRT द्वारा संबंधित क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान NDPS अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधित कोई भी औषधि मौके पर नहीं पाई गई, हालांकि अभियान के अंतर्गत कुल 10 औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान नियमों में अनियमितता पाए जाने पर 07 औषधि दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जबकि 01 दुकान की क्रय-विक्रय गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। इसके अतिरिक्त 02 थोक औषधि विक्रेताओं (Wholesalers) का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण टीम द्वारा सभी औषधि विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी गई कि नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक औषधियों का विक्रय केवल वैध चिकित्सकीय पर्चे पर ही किया जाए तथा पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में किसी भी प्रकार की दवा का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
निरीक्षण दल में निम्न अधिकारी शामिल रहे—श्री हरिश सिंह, औषधि निरीक्षक,सुश्री मेघा, औषधि निरीक्षक हरिद्वार,श्री ऋषभ धामा औषधि निरीक्षक, टिहरी,श्री हार्दिक भट्ट औषधि निरीक्षक श्री विनोद जगूड़ी, औषधि निरीक्षक देहरादून आदि सामिल रहे।
औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि जनपद में अवैध औषधि विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके और आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो।

ऑपरेशन कालनेमी: कलियर मे पुलिस का बड़ा एक्शन,40 तांत्रिक बहुरूपिए दबोचे
भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, नवदायित्वधारियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ
ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार