June 21, 2026 07:43:15 am

कलियर के सभासदों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, सभासद प्रतिनिधि डॉ. शहजाद अली ने विकास कार्यों पर दिया विशेष जोर

Loading

कलियर के सभासदों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, सभासद प्रतिनिधि डॉ. शहजाद अली ने विकास कार्यों पर दिया विशेष जोर

Tahalka1news

कलियर । शासन के निर्देशानुसार उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के तत्वावधान में नगर निकाय के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष ओरिएंटेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन भगवानपुर तहसील सभागार में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पिरान कलियर नगर पंचायत के सभासदों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जनसेवा व विकास कार्यों की बारीकियों को समझा।
प्रशिक्षण के दौरान वार्ड संख्या 07 के सभासद प्रतिनिधि डॉ. शहजाद अली विशेष रूप से चर्चा में रहे। उन्होंने प्रशिक्षण सत्रों में जनहितकारी योजनाओं, नगर निकाय की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया को गहराई से समझा। डॉ. शहजाद अली ने बुनियादी ढांचे के सुधार, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और वार्ड की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अधिकारियों व विशेषज्ञों से संवाद किया।
डॉ. शहजाद अली का कहना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को अधिक जिम्मेदार और सक्षम बनाते हैं, जिससे वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतर सकें और विकास कार्यों को गति दे सकें।
उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में डॉ. आर. एस. टोलिया द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इसमें शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं, नगर निकाय स्तर पर विकास कार्यों की प्रक्रिया, टेंडर व बजट आवंटन में पारदर्शिता, निर्वाचित प्रतिनिधियों के अधिकार एवं कर्तव्य तथा आम जनता की शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण जैसे बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत पिरान कलियर के अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि शासन की मंशा जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाना है, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए और जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में श्री अंकित सेनी (ब०नि०क०) को सभासदों के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में वार्ड 01 अमजद अली,02 से दिलबाग, वार्ड 04 से सुश्री जिनत खातून, वार्ड 05 से मो. राशिद, वार्ड 06 से श्रीमती रेशमा प्रवीन, वार्ड 07 से जाबिर, वार्ड 08 से दानिश सिद्दीकी, वार्ड 09 से श्रीमती मेहरुबा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रमुख खबरे