February 4, 2026 08:15:18 am

पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक

Loading

पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा किया गया नशे के खिलाफ एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक

tahalka1news

कलियर।पिरान कलियर स्थित हज हाउस सभागार में पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन की ओर से नशे के खिलाफ एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ADC/DLA गढ़वाल मंडल डॉक्टर सुधीर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि हरिद्वार वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती, ड्रग्स इंस्पेक्टर मेधा, ड्रग्स इंस्पेक्टर हरीश कुमार एवं कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

इसके अलावा रुड़की केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट अध्यक्ष संदीप शर्मा महासचिव अवनीत शर्मा एवं लक्सर मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। संगोष्ठी की अध्यक्षता पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शहजाद अली ने की और सभी अतिथियों को बुके देकर उनका स्वागत किया है।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि मेडिकल व्यवसाय केवल व्यापार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की कि एनडीपीएस एवं शेड्यूल H1 से संबंधित दवाओं की बिक्री केवल रजिस्टर में विधिवत प्रविष्टि कर ही की जाए।

उन्होंने कहा कि पिरान कलियर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, ऐसे में यहां स्थित सभी मेडिकल स्टोरों पर साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे लगाना और नियमों का पालन करना अनिवार्य करें।

वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील करते हुए कहा कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की दवाओं की बिक्री न की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी NRX दवाइयां बिक्री करता है तो उसे शेड्यूल h1 रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होता है और रजिस्टर मेंटेन करके रखें और और बिल पर ही सभी दवाइयो बिक्री की जाए कहा है कि नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है और समाज में गंभीर बुराई फैलाता है।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने में सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा है कि सभी मेडिकल स्टोर स्वामी अपने-अपने प्रतिष्ठान पर कोई भी मेडिकल ओनर और फार्मासिस्ट को ही अपनी अपनी दुकानों पर बैठे किसी तीसरे अन्य व्यक्ति को मेडिकल स्टोर की दुकानों पर ना बैठाए और दवाइयां की बिक्री ना करें कई बार देखा गया है कि मेडिकल स्वामी छोटे-छोटे बच्चों को दुकानों पर रखते हैं और उन्हीं से दवाइयां बिक्री कराते हैं यह गलत है ऐसे मडिकल स्टोर स्वामियों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

ड्रग्स इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को शेड्यूल H1 रजिस्टर को नियमित रूप से मेंटेन करने और शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही दवाओं की बिक्री करने के निर्देश दिए, जिससे दवा बिक्री में पूरी पारदर्शिता बनी रहे।

इस अवसर पर डॉ. सुधीर कुमार एवं वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती द्वारा पिरान कलियर के मेडिकल स्टोर संचालकों को शेड्यूल H1 रजिस्टरों का वितरण भी किया गया।

वहीं कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में ड्रग्स इंस्पेक्टर मेधा ने भी मेडिकल स्टोर संचालकों से नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।

संगोष्ठी में पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर शहजाद अली ने संगोष्ठी में आए सभी पदाधिकारी को आश्वासन दिया है कि जो भी ड्रग्स विभाग की गाइडलाइन है उसी के अनुसार सभी मडिकल संचालक पालन करेंगे और उन्होंने कहा है उत्तराखंड सरकार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन अभियान को साकार करने के लिए वह और सभी मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिबद्ध है और पूरा-पूरा सहयोग करेंगे ताकि नशीली दवाइयां का प्रचलन रोका जा सके

संगोष्ठी के दौरान रुड़की एवं लक्सर से आए मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी अपने विचार साझा किए।

इस मौके पर पिरान कलियर क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने का संकल्प लिया।

प्रमुख खबरे