हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी के विद्यार्थियों का सीबीआरआई रुड़की में शैक्षणिक भ्रमण,विज्ञान व तकनीक से रूबरू हुए छात्र
![]()
हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी के विद्यार्थियों का सीबीआरआई रुड़की में शैक्षणिक भ्रमण,विज्ञान व तकनीक से रूबरु हुए छात्र
tahalka1news
धनौरी। हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल, धनौरी के कक्षा 6 से 9 तक के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (CBRI), रुड़की का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान, भवन निर्माण तकनीक और पर्यावरण अनुकूल नवाचारों से परिचित कराना तथा उनके शैक्षणिक दृष्टिकोण को और अधिक व्यापक बनाना रहा।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने बिल्डिंग मैटेरियल्स, एनर्जी एफिशिएंट बिल्डिंग्स, फायर सेफ्टी और रूरल हाउसिंग से संबंधित विभिन्न प्रयोगशालाओं का गहन अवलोकन किया। सीबीआरआई के वैज्ञानिकों द्वारा विद्यार्थियों को भवन निर्माण में उपयोग होने वाली नवीन तकनीकों, ऊर्जा संरक्षण के उपायों, सुरक्षित एवं टिकाऊ निर्माण प्रणालियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आदित्य सैनी ने कहा कि “सीबीआरआई जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान का भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है और वे भविष्य में अनुसंधान व नवाचार के प्रति प्रेरित होते हैं। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यवहारिक अनुभव भी प्रदान करना है।”
वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या रीमा जैन ने कहा कि “इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को आधुनिक भवन तकनीक, ऊर्जा दक्षता और सुरक्षा मानकों की प्रत्यक्ष जानकारी मिली है। ऐसे अनुभव छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।”
भ्रमण के दौरान छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया तथा वैज्ञानिकों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक बल्कि प्रेरणादायक भी सिद्ध हुआ।

ऑपरेशन कालनेमी: कलियर मे पुलिस का बड़ा एक्शन,40 तांत्रिक बहुरूपिए दबोचे
भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, नवदायित्वधारियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ
ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार