धनौरी में भीषण सड़क हादसा: भाजपा नेता अमित सैनी की दर्दनाक मौत, कार पेड़ से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त
![]()
धनौरी में भीषण सड़क हादसा: भाजपा नेता अमित सैनी की दर्दनाक मौत, कार पेड़ से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त
tahalka1news
धनौरी । कलियर क्षेत्र के धनौरी में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा नेता अमित सैनी का निधन हो गया। हादसा उस समय हुआ जब अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से अपने घर धनौरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह धनौरी में दो सड़कों के बीच पहुंचे, उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों द्वारा हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे अमित सैनी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।
मृतक अमित सैनी भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष थे और क्षेत्र में एक सक्रिय एवं लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिजन, रिश्तेदार और परिचित मौके पर पहुंच गए। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Shri Om University में फूलों की होली मिलन समारोह, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार
कारवाई::100 किलो भैंस वंशीय मांस के साथ रामपुर निवासी शहजाद गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हददीपुर में खिला भाईचारे का रंग: विधायक इंजीनियर रवि बहादुर के नेतृत्व में फूलों की होली, 2027 में बदलाव का दावा
कलियर में “पेय जल जायका योजना भाजपा सरकार की देन” – मुनीश सैनी का दावा, विधायक फुरकान अहमद पर साधा निशाना
होली के मौके पर जाली नोट खपाने की थी साजिश, 19 हजार के नकली नोटो सहित मुकेश गर्ग गिरफ्तार