कलियर सभासद नाजिम प्रमुख के आवास पर हंस हॉस्पिटल का निःशुल्क नेत्र शिविर, 121 लोगों ने उठाया लाभ
![]()
कलियर सभासद नाजिम प्रमुख के आवास पर हंस हॉस्पिटल का निःशुल्क नेत्र शिविर, 121 लोगों ने उठाया लाभ
tahalka1news
कलियर । जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए हंस हॉस्पिटल बहादराबाद की ओर से पिरान कलियर मदीना मस्जिद के पास एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सभासद नाजिम प्रमुख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के 121 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई।
शिविर के दौरान मरीजों की आंखों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर लोगों ने हंस हॉस्पिटल द्वारा की जा रही इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
शिविर में डॉ. मोहित चौहान एवं प्रमोद रोतीयाल (कोऑर्डिनेटर) की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में कासिम खान, असद इरशाद, फारूक, मुन्ना मलिक, खलील मुल्ला जी, भूरा, कल्लू त्यागी, रुकबान, जीशान, एहतेशाम, अजीम, दानिश सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर सभासद नाजिम प्रमुख ने कहा कि क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य को लेकर भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के पास उपलब्ध कराई जा सकें।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर