February 4, 2026 09:34:06 am

रुड़की जेल से लक्सर पेशी पर ले जाते समय कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर ताबड़तोड़ फायरिंग बदमाश को लगी दो गोली,दो पुलिसकर्मी घायल,मचा हड़कंप

Loading

रुड़की जेल से लक्सर पेशी पर ले जाते समय कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर ताबड़तोड़ फायरिंग बदमाश को लगी दो गोली,दो पुलिसकर्मी घायल,मचा हड़कंप

tahalka1news

लक्सर । रुड़की कारागार से लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाए जा रहे कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर बुधवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। लक्सर क्षेत्र में पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार हमलावरों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई गोली बारी में गेंगवार प्रतीक हो रहा है

इस हमले में मेरठ निवासी बदमाश विनय त्यागी को दो गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हमले के दौरान दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद विनय त्यागी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना के वक्त पुलिस की सतर्कता के चलते कई अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे हरिद्वार जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। संभावित फरार रूटों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
वहीं एसपी देहात रुड़की शेखर चंद्र सुयाल ने बताया है कि यह हमला पूरी तरह सुनियोजित प्रतीत हो रहा है। विनय त्यागी को दो गोली लगी है जिसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। साथ ही, बदमाश की पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही की भी जांच की जा रही है।जल्द ही पूरे मामले के खुलासा के दिया जाएगा।

प्रमुख खबरे