October 28, 2025 01:49:52 pm

महज़ चंद मिनटों में पुलिस की तत्परता से 5 वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

Loading

महज़ चंद मिनटों में पुलिस की तत्परता से 5 वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

tahalka1news

कलियर। थाना पिरान कलियर पुलिस की सतर्कता और तत्परता से एक बड़ी वारदात टल गई। सोमवार 25 अगस्त की देर रात को दरगाह साबिर पाक परिसर में रैन बसेरा में ठहरी एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 5 वर्षीय नाबालिक पुत्री के साथ एक व्यक्ति गलत हरकत कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार मय महिला पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँचे और बच्ची व उसकी माता को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

इसी बीच पिपल चौक पर मुस्तैद चेतक पुलिसकर्मियों ने आरोपी को भागने से पहले ही धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश सिंह राजपूत (40 वर्ष), निवासी जय नगर, बंगलुरू, कर्नाटक के रूप में हुई। आरोपी नशे में था और पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकार की।

पीड़िता की माँ शबनम खातून निवासी गोपालगंज, बिहार ने थाने में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं बच्ची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल, रुड़की भेजा गया।पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों और पीड़िता की माता ने सराहना की।

पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार,उप निरीक्षक विशाखा सवाल,अपर उप निरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल प्रकाश मनराल, कांस्टेबल तेजपाल व राजेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

प्रमुख खबरे