सफलता::कलियर पुलिस ने देशी शराब के अवैध 54 पव्वे सहित एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
![]()
सफलता::कलियर पुलिस ने देश शराब के अवैध 54 पव्वे सहित एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
Tahalka1news
कलियर । थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक अवैध शराब के तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 54 देसी शराब की अवैध पव्वे बरामद किए हैं गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कलियर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया है कि एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल के आदेश अनुसार जिले भर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रहमतपुर वेंडिंग पॉइंट के पास एक नशा तस्कर विनोद उर्फ भोले पुत्र तूगल निवासी रहमतपुर अवैध देशी शराब के साथ शराब को बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त शराब नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी शराब के अवैध 54 पव्वे बरामद किए हैं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार नशा तस्कर पहले भी अवैध शराब की तस्करी में गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक राम अवतार, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, कांस्टेबल विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर