मुठभेड़::भगवानपुर पुलिस और बदमाशों मे मुठभेड़,एक घायल
![]()
मुठभेड़::भगवानपुर पुलिस और बदमाशों मे मुठभेड़,एक घायल
Tahalka1news

कलियर । थाना भगवानपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया गया है। वहीं फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कांबिंग जारी की हुई है।

वही सूचना पर एसएसपी प्रर्मेंद्र डोबाल ने रुड़की सिविल हॉस्पिटल पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ की है।एसएसपी हरिद्वर ने बताया है की बदमाश अंशुल व इसके साथी ने फ़रवरी माह मे पुहाना रोड पर एक लूट की घटना को अंजाम दिया था तभी से पुलिस इनको तलाश कर रही थी सोमवार की देर रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि अंशुल व उसका साथी कुँजा बहादुरपुर रेलवे फाटक के समीप बाइक सवार होकर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे है। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग करने लगे पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया है की आज पुहाना मे हुई लूट का पटापेक्ष हो गया है पकड़े गए बदमाश का नाम अंशुल निवासी हरचंदपुर थाना मंगलौर है। जबकि फरार उसके साथी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर