प्रेस क्लब धनौरी ने दी पत्रकार दिनेश जुयाल को श्रद्धांजलि
![]()
प्रेस क्लब धनौरी ने दी पत्रकार दिनेश जुयाल को श्रद्धांजलि
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
धनौरी । प्रेस क्लब धनौरी ने पत्रकार दिनेश जुयाल के असामयिक निधन को पत्रकारिता समाज व उत्तराखंड की बड़ी क्षति बताया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. हर्ष सैनी ने कहा कि प्रमुख अखबारों के संपादकीय दायित्वों से मुक्त होने के बाद जुयाल उत्तराखंड की दुर्दशा को लेकर बहुत चिंतित व सक्रिय थे। जुयाल के निधन से उत्तराखंड ने उत्तराखंडी जन सरोकारों से ओत-प्रोत एक सरल, प्रबुद्ध मार्गदर्शक को खो दिया है। कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि में अध्यक्ष सैनी ने कहा कि उन्हें अनेक अवसरों पर जुयाल व उनके परिवार का सानिध्य का लाभ मिला है। वही प्रेस क्लब धनौरी के महासचिव कलीम अहमद सिद्दीकी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर पत्रकार कृष्णपुरी गोस्वामी, सत्तार अली,श्रवण गिरी,हनीफ सलमानी,नौशाद अली,गुलशेर,रामपाल सैनी,साजिद अली ,आशीष,आदि मौजूद रहे।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत