पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र द्वारा थाना रामनगर का किया अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण
![]()
पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र द्वारा थाना रामनगर का अर्द्ध-वार्षिक किया निरीक्षण
रिपोर्ट:-सलीम अहमद
तहलका वन न्यूज ब्यूरो
रामनगर । पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र द्वारा थाना रामनगर का अर्द्ध-वार्षिक किया निरीक्षण किया और सर्वप्रथम अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा थाना रामनगर के सभी भवन, कर्मचारी बैरक व मालखाने का भ्रमण व निरीक्षण करवाया गया

जिसमे थाना कार्यालय परिसर व भोजनालय में साफ सफाई अच्छी पायी गयी,आपदा के सभी उपकरणों को चैक किया गया तो रख-रखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, थाना में उपस्थित पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने शस्त्रों को खोला व जोडा गया,थाना अभिलेखों को चैक किया गया।

सभी में पूर्ण प्रविष्टि व रख रखाव सही पाया गया, सभी माल मुकदमाती व मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाहनों को चैक किया गया तो माल मुकदमाती वाहनो का माननीय न्यायालय मे पैरवी कर निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, थाने पर प्राप्त होने वाली ऑनलाईन शिकायतों, अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों को चैक करने पर सभी प्रार्थना पत्र अध्यावधिक पाए गए,सभी अधिकारी कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। तथा सम्मेलन के दौरान सभी अधिकारियो कर्मचारीयो को बीट पुलिसिंग पर कार्य करने एवं आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने के सम्बन्ध मे दिशा निर्देश दिये गये।
इस मौके पर भूपेन्द्र सिंह भण्डारी क्षेत्राधिकारी रामनगर,अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक,वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस, वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल एवं समस्त चौकी प्रभारी उपनिरीक्षकगण एवं समस्त कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, बहादराबाद पुलिस ने ताज़िया कमेटियों व ग्रामीणों के साथ की अहम बैठक
संवाद कार्यक्रम में ओम विश्वविद्यालय को मिला ‘उत्कर्ष शिक्षा सम्मान’केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
जमीयत उलेमा उत्तराखंड ने जारी की ‘खिदमाते जमीयत’ रिपोर्ट: शिक्षा, राहत और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को बताया प्रमुख मिशन
कोसी नदी में डूबने से 22 वर्षीय रिसोर्ट कर्मी की मौत, एक माह में चौथा हादसा, परिवार में मचा कोहराम