कलियर पुलिस ने मेडिकल स्टोरों के किये दस्तावेज चैक, नही दिखाने पर किया जुर्माना
![]()
कलियर पुलिस ने मेडिकल स्टोरों के किये दस्तावेज चैक, नही दिखाने पर किया जुर्माना
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने क्षेत्र के दर्जनभर मेड़िकल स्टोरों पर टीम गठित कर दस्तावेज चैक किये जिसके दस्तावेजों मे अनियमितता पाए गई है उस मेडिकल संचालकों से 25000 रूपये का जुर्माना वसूली किया है।

कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया है कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल द्वारा मेडिकल स्टोर की आड़ मे नशे का कारोबार करने वालों एवं बिना दस्तावेजों के मेडिकल संचालित वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी को देखते हुए थाना पुलिस ने टीम गठित की और क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहें मेडिकल स्टोरों पहुंचकर मेडिकल स्टोर संचालित कर रहें स्वामियों के दस्तावेज चैक किये गये है। कुछ मेडिकल स्टोर स्वामी अपने दस्तावेज नही दिखा पाये है। जिसने दस्तावेज नही दिखाए या उन में अनिवताएं पाई गई है। उन पर कार्यवाही करते हुए पुलिस एक्ट के तहत जुर्माना किया गया है। और पुलिस द्वारा मेडिकल स्टोर संचालकों से 25000 रूपये का जुर्माना वसूला गया है और आगें दस्तावेजों मे कोई खामियां न मिले इसकी चेतावनी पुलिस ने मेडिकल संचालकों को दी।वही पुलिस कार्यवाही मैडिकल स्टोर स्वामियों मे हड़कम की स्थिति बनी रही।
पुलिस टीम मे कलियर थाना प्रभारी रवींद्र शाह, उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्धाज,हेड़ कांस्टेबल भीमदत्त शर्मा,सोनू चौधरी,जमशेद अली,इलियास आदि सामिल रहें।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत