भागवत गीता गंगाजल लेकर पाकिस्तानी जयरीन अपने वतन हुए रुखसत,दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स में हुए थे शामिल
![]()
भागवत गीता गंगाजल लेकर पाकिस्तानी जयरीन अपने वतन हुए रुखसत,दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स में हुए थे शामिल
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

पिरान कलियर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक पर का 755 वे सालाना उर्स मे पड़ोसी देश पाकिस्तान से 107 पाकिस्तानी जयरीनो का जत्था कलियर साबिर ए पाक के सालाना उर्स में शिरकत करने के लिए आए थे। जिसमें सभी जयरीनो ने दरगाह साबिर ए पाक की सभी रस्मो में भाग लेकर दुआएं मांगी थी।
पाकिस्तानी जायरीन लगभग एक सप्ताह मे साबिर ए पाक के सालाना उर्स की रस्मों मे सिरकत की है और अकीदत के साथ उन्हे पूरा किया है साथ् ही पाकिस्तानी जयरीनो ने कलियर उर्स मे से अपनी जरूरत का सामान की खरीदारी भी की गई है।

दरगाह प्रसासन की तरफ से पाकिस्तानी जयरीनो को दबर्रूक के तोर पर लाइची दाना व चादर और भागवत गीता एवं गंगाजल देकर देकर रुक्सत किया है।पाकिस्तानी जयरीनो के जत्थे लीडर ने बताया है कि वह सालों से कलियर उर्स में शिरकत करने आ रहे हैं और यहां पर आकर उन्हें बहुत सुकून मिलता है और यहां के लोग बहुत ही अच्छे हैं और अच्छा व्यवहार करते हैं साथ ही कहा है यहां पर मौजूद शासन प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी हर मसले पर मदद की है और हम लोगों के साथ अच्छा सलूक किया है और हम सब लोग यही दुआ करते हैं कि दोनों देशों में आपसी सौहार्द प्रेम और प्यार बना रहे जिससे कि दुनिया में एक मैसेज जाए कि दोनों देश बहुत ही प्यार मोहब्बत से एक दूसरे का सहयोग करते हैं।

शासन प्रशासन द्वारा परिवहन की बसों के द्वारा सभी पाकिस्तानी मेहमानों को कड़ी सुरक्षा के बीच रुड़की रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया है। जहां से सभी मेहमान ट्रेन के द्वारा अपने वतन पहुंच जाएंगे दरगाह साबिर ए पाक पर पाकिस्तान से अक़ीदत के साथ जत्था वर्षों से यहां पहुंचता आ रहा है जिसका इस्तकबाल सरकार व शासन प्रशासन करता है।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत