सफलता : 12000 नशीली गोलियां सहित कलियर पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
![]()
सफलता : 12000 नशीली गोलियां सहित कलियर पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने उर्स मे मद्देनजर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 हजार अवैध नशीली गोलियां बरामद कर करर लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है
कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया है उत्तराखंड मुख्यमंत्री के मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत के थाना क्षेत्र में लगातार,अवैध शराब,चरस,गांजा व नशीली दवाइयां एवं इंजेक्शनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।चेकिंग अभियान के दौरान साबरी गेस्ट हाउस के पीछे पानी की टंकी के पास एक युवक की तलाशी लेने पर उसके बैग से 12000 अल्प्राजोलाम नाम की नशीली गोलियां बरामद हुई है पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शाहिद हुसैन पुत्र आबिद हुसैन निवासी ग्राम नया सागरपुर थाना शाहाबाद जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश बताया आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली उप निरीक्षक उमेश कुमार लोधी, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी, इलियास अली, कांस्टेबल जितेंद्र आदि शामिल रहे हैं।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत