नाबालिग के अपहरणकर्ता को झबरेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
![]()
नाबालिग के अपहरणकर्ता को झबरेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

पिरान कलियर । झबरेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक गाँव की रहने नाबालिक का अपहरण कर फरार हो गया था। पीड़िता के परिजनों द्वारा झबरेड़ा थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी झबरेड़ा थाना पुलिस ने लखनोता झबरेड़ा मार्ग से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिक को बरामद कर लिया गया है।और गिरफ्तार आरोपी युवक के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

झबरेड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक युवती को एक युवक अपहरण कर फरार हो गया था आरोपी के विरुद्ध पीड़िता के परिजनों द्वारा तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी तहरीर केे आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई थी। पुलिस द्वारा आरोपी युवक रामनिवास पुत्र जोगिंदर निवासी शेरपुर खेलमऊ को लखनोता झबरेड़ा मार्ग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग युवती को बरामद किया गया है और गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संगीत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत