ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कलियर पुलिस ने 5, 27 ग्राम सहित एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
![]()

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कलियर पुलिस ने 5, 27 ग्राम सहित एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने ड्राग्स फ्री देव भूमि मिशन 2025 अभियान के तहत नशा तस्करों की कमर तोड़ते हुए थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर एक नशा तस्कर को 5.27 ग्राम अवैध स्मेक सहित गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा एवं एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के निर्देशानुसार जनपद में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत थाना क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है नशा तस्करों की गिरफ्तारी करने के लिए उप निरीक्षक अश्वनी बलूनी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था टीम द्वारा लगातार चेकिंग दौरान एक नशा तस्कर को 5,27 ग्राम स्मेक सहित गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तसव्वर पुत्र शमशाद निवासी वार्ड नंबर 4 कलियर नगर पंचायत बताया है गिरफ्तार आरोपी नशा तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत पंजीकृत कर, नयाायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली, उप निरीक्षक अश्वनी बलूनी, हेड कांस्टेबल इलियास, कांस्टेबल जितेंद्र आदि शामिल रहे हैं।
कलियर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान यहां पर स्थित रैन बसेरा के अंदर से एक आरोपी को सट्टा खाई बड़ी करते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक सट्टा पर्ची,पैन, डायरी 1350 की नगदी बरामद कर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अजहर पुत्र यामीन निवासी वार्ड नंबर 1 थाना पिरान कलियर बताया, बताया जा रहा है कि यह काफी समय से सट्टा खाई बॉडी के मामले में लिफ्ट है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध जुआ एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली,हेड कॉन्स्टेबल जमशेद,हेड कांस्टेबल भीम दत्त आदि शामिल रहे हैं।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत