मेयर गौरव गोयल ने सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़े रहने पर जताई नाराजगी
![]()
मेयर गौरव गोयल ने सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़े रहने पर जताई नाराजगी
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
रुड़की । मेयर गौरव गोयल ने शेर सिंह राणा चौक स्थित कई दिनों से सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।स्थानीय पार्षद शक्ति राणा के साथ मौके पर पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने कहा कि इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है जिसकी शिकायत मिलने पर वह मौके पर जायजा लेने पहुंचे।उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को लेकर फोन पर वार्ता कर कहा कि शीघ्र ही इस सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा।स्थानीय लोगों ने मेयर गौरव गोयल को बताया कि निगम के ठेकेदार द्वारा यह सड़क खोदी गई है किंतु हफ्ता भर गुजर जाने के बाद भी इस पर कार्य शुरू नहीं किया गया है,जिससे आने-जाने में आम नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा कई लोग तो आवाजाही के दौरान यहां पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं,जिसपर मेयर गौरव गोयल ने ठेकेदार से फोन कर इस कार्य को अति शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत