स्मैक की तस्करी करते हुए कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 ग्राम स्मैक की बरामद
![]()
स्मैक की तस्करी करते हुए कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 ग्राम स्मैक की बरामद
रिपोर्ट:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अवैध स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है बताया जा रहा है कि स्मैक तस्कर बहुत शातिर किस्म का अपराधी हैै और वह रुड़की से चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है।
. कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया है कि ड्रग्स फ्री देव भूमि मिशन 2025 अभियान के तहत थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी कारोबारी व अवैध शराब, नशीले पदार्थ, संगठित व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान इमाम साहब रोड बुलंद दरवाजे के पास शमीम पुत्र अब्दुल सलीम निवासी मोहल्ला इस्लामनगर घोटिया थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 ग्राम अवैध स्मेक बरामद हुई है आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्ययालय के समक्ष पेश किया जा रहा है जहां से उसको जेल भेज दिया जाएगा ।
साथ ही कहा है की गणतंत्र दिवस व मकर संक्रांति स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में प्रचलित सघन होटल ढाबा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग के दौरान कलियर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले होटल ढाबों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान दो होटल में अनियमितता पाए जाने पर होटल स्वामी के पुलिस अधिनियम में पांच पांच हजार का चालान किया गया है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, रविंद्र बालियान, कांस्टेबल तेजपाल सिंह आदि शामिल रहे ।

बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
ऑपरेशन फेक पिल: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर STF का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन
हैड कांस्टेबल सोनू चौधरी और महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी के अथक प्रयासों से खोया मोबाइल हुआ बरामद