बुग्गावाला थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में मचा हड़कंप , दो आरोपी गिरफ्तार
![]()
बुग्गावाला थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई सेअवैध शराब माफियाओं में मचा हड़कंप , दो आरोपी गिरफ्तार
संपादक:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
बुग्गावाला । थाना पुलिस ने नशा तस्करो को नए साल का तोहफा जेल की सलाखों के रूप में दिया है। जहां एक ओर जनपद की पुलिस ने नशा तस्करो के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है तो वही बुग्गावाला पुलिस ने भी अपनी कमर कसी हुई है। एक के बाद एक हर रोज नए तस्कर को बुग्गवाला पुलिस जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है। माननीय मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत उनके मिशन को साकार करने के लिए बुग्गावाला पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है।
. बुग्गावाला थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया है की पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर क्षेत्र के रसूलपुर टोंग्या गाँव में छापेमारी करते हुए दों आरोपी जोगेन्द्र पुत्र हरफूल निवासी रसूलपुर व ललित पुत्र प्रकाश निवासी रसूलपुर टोंग्या को अलग अलग जगहों से 5-5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिससे क्षेत्र के नशा तस्करो में हड़कम्प मचा हुआ है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
ऑपरेशन फेक पिल: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर STF का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन
हैड कांस्टेबल सोनू चौधरी और महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी के अथक प्रयासों से खोया मोबाइल हुआ बरामद