रुड़की मे लड़कियों के दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लडकियों को गिरफ्तार कर की कारवाई
![]()
रुड़की मे लड़कियों के दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लडकियों को गिरफ्तार कर की कारवाई
संपादक:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
रुड़की । सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में होटल सेंटर प्वाइंट के बाहर लड़कियों के दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लडकियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है। इन सभी को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया था। जानकारी के अनुसार लडकियों में दो सगी बहनें भी हैं। जिन्होंने कुछ दिन पूर्व हुई पिटाई का बदला लेने के लिए डांसर को घेर कर पीटा था।
. डांसर के वीडियो पर कमेंट से हुआ विवाद शुरु पुलिस ने बताया कि रामपुर की एक लडकी डांसर है जिसने डांसर का स्टेटस डाला था और उस पर पठानपुर निवासी युवती ने टिप्पणी कर दी थी, जिससे डांसर लडकी आहत हो गई थी। कुछ दिन पूर्व पठानपुरा निवासी लडकी की रामपुर में डांसर लडकी ने पिटाई कर दी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों लड़कियों में कमेंटबाजी चल रही थी। इसी बीच पठानपुरा निवासी लडकी को पता लगा कि रामपुर निवासी डांसर लडकी रुड़की में है तो उसने अपनी बहन और एक अन्य लड़की को लेकर डांसर लडकी को घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। एसएसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि चार लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। और सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के चालान किया गया है।

अवैध खनन पर कलियर पुलिस का शिकंजा,छापेमारी में डम्पर व दो ट्रैक्टर सीज
कलियर पुलिस और गौवंश स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई ,अवैध पशु कटान करते हुए चार आरोपी गिरफ्तार, 160 किलो मांस व उपकरण बरामद
हरिद्वार जिले में अवैध खनन से भरे वाहनों की टक्कर से लगातार हो रही मौतों पर हर कोई स्तंभ,आज हद्दीपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौके पर मौत, हंगामा
सफलता::55 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद भगवानपुर शाखा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का द्वितीय चक्र